{"_id":"6054e3a48ebc3ec79e7bb944","slug":"three-pasengers-found-corona-positive-khalilabad-news-gkp3889994153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मिले संक्रमित
- अब तक जिले में 3,464 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महाराष्ट्र से आए तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर एंटीजन जांच में मामला पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही दैनिक रिपोर्ट में चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 3,464 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसमें एक बघौली क्षेत्र, एक पौली, एक नाथनगर और एक मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच में महाराष्ट्र से आए तीन यात्री एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। इन यात्रियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 985 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,464 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3408 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 12 एक्टिव केस है, जिसमें चार जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और आठ लोग होम आइसोलेट हैं। 731 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग कोरोना की जांच करा लें।