फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three died

बारिश बनी आफत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sun, 29 Sep 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
three died
बारिश बनी आफत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन

छप्पर गिरने से महिला, पानी में डूबने से बालक और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश के चलते 500 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप है। वहीं घर गिरने से महिला, पानी में डूबने से बालक और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। केरमुआ में सड़क पर पेड़ गिरने से खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ की डाली कटवाकर रास्ता खुलवाया।
बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। नालियां उफनाई गई और नालियों का गंदा पानी सड़क तक फैल गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खलीलाबाद के बैंक चौराहा, डाकबंगला के सामने, सीएमओ कार्यालय के गेट, जिला अस्पताल के सामने, जूनियर हाईस्कूल परिसर सहित अन्य सरकारी दफ्तरों के परिसरों मेें जल भराव बना हुआ है। बारिश के कारण लोहरैया के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर के राजस्व गांव कोटिया में छप्पर गिरने से दबकर इसरावती देवी पत्नी श्रीराम (68) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के गायघाट निवासी विश्वनाथ बगल के गांव सियर कला में भी छप्पर डाल कर रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे उनका सात वर्षीय बेटा अर्जुन गायघाट से सियरकला पैदल जा रहा था। रास्ते में बनी पुलिया के पास सड़क कटी है। यहां तेज बहाव से पानी बह रहा है है। ग्राम प्रधान राजकुमार का कहना है कि अर्जुन जब पानी के बहाव की ओर से गुजरा तो वह बहकर गड्ढे में बहकर चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद भी अर्जुन घर नही पहुंचा तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। सड़क के थोड़ी दूर में पानी में बालक का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार, दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा निवासी निफिरका पत्नी दिवंगत रामफेर (55) वर्ष गांव के जूनियर हाईस्कूल सुम्हा में रसोइये का काम करतीं थी। रविवार को दिन में अपनी बेटी बबिता के साथ खेत की तरफ जा रही थी। खेत में पानी भरा था और हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। जिसे वह देख नहीं पाई और तार के संपर्क में निफिरका आ र्गइं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी बबिता ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed