फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three died in road accident at sant kabi nagar

संतकबीरनगर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार पुल से गिरी नीचे, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Mon, 03 Oct 2022 09:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 09:22 AM IST
सार

पुलिस ने मां-बेटे समेत तीनों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां देखते ही डॉक्टर आरके वर्मा ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
three died in road accident at sant kabi nagar
बेलहर बॉर्डर पर पुल के नीचे गिरी कार। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

 संतकबीरनगर जिले में रविवार की रात पौने नौ बजे नंदौर-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित कार झुडिया पुल से नीचे पानी में गिर गई। जिसमें कार सवार मां-बेटे और मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


बेलहर एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पांडेय पुत्र कौशल किशोर पांडेय अपनी 55 वर्षीय मां शीला देवी और चार वर्षीय बेटे रुद्र पांडेय के साथ कार से रविवार को खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गों गांव में रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


रात पौने नौ बजे लोग घर लौट रहे थे। अभी बखिरा- बेलहर क्षेत्र की सीमा के नंदौर-बांसी मार्ग पर झुड़िया पुल पर पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर कार पुल से नीचे पानी में गिर गई। घटना की सूचना पर एसओ सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मां-बेटे समेत तीनों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां देखते ही डॉक्टर आरके वर्मा ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed