फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three arrested including village head who attacked police

Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर हमला करने वाले ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including village head who attacked police
- शनिचरा बाजार से दबोचा, अन्य की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, गए जेल
विज्ञापन

- सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध किए जाने के मामले में पुलिस सेवईपार गांव पहुंची थी
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। पुलिस टीम पर मंगलवार को हमला करके घायल करने वाले ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को शनिचरा बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है।

धनघटा क्षेत्र के सेवईपार गांव में सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच करीब एक माह से विवाद चल रहा था। विवाद के निस्तारण के लिए मंगलवार को नायब तहसीलदार हरेराम यादव के अगुवाई में कानूनगो, हल्का लेखपाल और थाने के एसआई आशुतोष मणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय, कांस्टेबल आशीष शुक्ला की संयुक्त टीम गई थी। अतिक्रमण हटवाया जा रहा था कि इसी बीच विवाद हो गया और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय पर प्रधान पक्ष के लोग हमलावर हो गए। जिसमें हेड कांस्टेबल को चोट भी आई और उनकी वर्दी फट गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वहां गए टीम को लेकर थाने आए। पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र के गरथौलिया गांव निवासी पृथ्वी उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेंद्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों को चिंह्नित कर कार्रवाई कर रही है। घटना में संलिप्त सेवईपार गांव के प्रधान कृष्ण चंद्र यादव, संत लाल यादव पुत्र स्वर्गीय मीठू, हेमंत यादव पुत्र गौरी शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों का तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed