Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three accused surrender in the Jamohara double murder case

Sant Kabir Nagar News: जमोहरा दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 18 Nov 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused surrender in the Jamohara double murder case
संतकबीरनगर। जमोहरा गांव में दो लोगों की हत्या और दो को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन आरोपियों को धनघटा थाना परिसर से पकड़ा गया जबकि चौथे आरोपी राकेश यादव को मंगलवार सुबह बौधरा ताल के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जमोहरा गांव निवासी आकाश यादव, सुग्रीव यादव और सुनील यादव शामिल हैं। तीनों की निशानदेही पर .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आकाश यादव के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य तीन आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed