{"_id":"6afca16fc4607f5fc102c1d4","slug":"three-accused-of-assault-will-be-sentenced-till-the-court-comes-up-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160738-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के तीन दोषियों को न्यायालय उठने तक की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के तीन दोषियों को न्यायालय उठने तक की सजा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मारपीट के मामले में तीन आरोपितों को सजा सुनाई गई है। मंगलवार को ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने तीनों को न्यायालय उठने तक अभिरक्षा में रखने और प्रत्येक पर 800 रुपये अर्थदंड लगाने का आदेश दिया। तीनों पर कुल 2400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा निवासी दीनानाथ ने गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र संतु, सोनू पुत्र संतु और संतु पुत्र जोखू के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय को मामले की विवेचना सौंपी थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर न्यायालय ने उन्हें दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक अभिरक्षा और 800-800 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर प्रत्येक दोषी को 30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।