फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves and miscreants eye properties in Kabir Chaura; questions raised over security arrangements

Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा की संपत्तियों पर चोर-उचक्कों की नजर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Mon, 26 Oct 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves and miscreants eye properties in Kabir Chaura; questions raised over security arrangements
कबीर चौरा परिसर में टूटा बेंच-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। सद्गुरु कबीर स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा परिसर में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन के अंतर्गत विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे कबीर दर्शन को आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित भी कर सके।
इसके तहत पार्क व उसका सुंदरीकरण, गजीबो, तान बाना केंद्र, कबीर अकादमी, सोलर लाइटें, शौचालय, लाइट एंड साउंड का निर्माण कराया गया। आज इन संपत्तियों पर चोर उचक्कों की नजर है। अब यह परिसर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि स्वदेश दर्शन के अंतर्गत पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा कबीर स्थली के विकास हेतु विभिन्न विकास के कार्य कराए गए, जिससे कबीर स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर लाया जा सके। विकास के कार्य भी हुए लेकिन इसका उचित रखरखाव न होने के कारण आज परिसर बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में लगीं सोलर लाइटें चोरों की निगाहों में आकर गायब हो गई हैं। इसमें सोलर लाइट की अधिकतर बैटरियां चोरी कर ली गई हैं। अब परिसर में बने पार्क के चारों तरफ लगीं स्टील की रेलिंग पर भी चोरों की नजर लग गई है। यह रेलिंग जगह-जगह से टूटकर गायब हो चुकी हैं।

कबीर दर्शन को आने वाले कबीर भक्तों, पर्यटकों को बैठने के लिए परिसर में गजीबो बनाए गए थे, जिनमें लोगों को छाजन के साथ ही बैठने के लिए बेंचे लगाई गई थी जो टूट गई है। रखरखाव के अभाव में कबीर अकादमी के सामने परिसर झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो रहा है। इसकी सुध कोई नहीं ले रहा है। जबकि परिसर में सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी भी है। पुलिस का कहना है कि परिसर में कहीं भी बैठने की जगह नहीं दी गई है। फिर भी वे गश्त करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed