फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They were carrying out construction without getting the building plans approved, and they misbehaved with the junior engineer and Sub-Divisional Magistrate who arrived to conduct an inspection.

Sant Kabir Nagar News: बिना नक्शा पास कराए करा रहे थे निर्माण, जांच करने पहुंचे जेई व एसडीएम से अभद्रता

Fri, 19 Dec 2025 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
They were carrying out construction without getting the building plans approved, and they misbehaved with the junior engineer and Sub-Divisional Magistrate who arrived to conduct an inspection.
संतकबीरनगर। शहर कोतवाली के सीएचसी खलीलाबाद के निकट बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी सूचना पर पहुंचे जेई व एसडीएम से निर्माण करा रहे लोगों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। मामले में जेई की तहरीर पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र मगहर आरिफ सिद्दीकी ने कोतवाली पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि 17 दिसंबर को दिन में लगभग 12 बजे वह करते हुए खलीलाबाद सीएचसी के निकट पहुंचे। आरबीओ एक्ट के तहत बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कार्य का वह निरीक्षण कर रहे थे। वहां पर राजकुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी और राघवेंद्र यादव निवासी गोरयाभार एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति आनंद कुमार जैन की जमीन पर बिना नक्शे के अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। जब उन्होंने अपनी टीम के साथ निर्माण करने से रोका तो सभी लोग एकजुट होकर अभद्र व्यवहार करते हुए कार्य रोकने से मनाकर दिया और सरकारी कार्य में बाधा पैदा करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार व धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया और गाली देने लगे। इससे वहां का माहौल खराब हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद एसडीएम खलीलाबाद अपने टीम के साथ वहां पर पहुंचे। जिस पर आरोपी ने उनके साथ ही अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में अवरोध पैदा किया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जेई आरिफ सिद्दीकी की तहरीर पर आरोपित राजकुमार चौधरी, राघवेंद्र यादव, अभिषेक चौधरी एवं अन्य अज्ञात पर तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा के प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed