फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They dug up roads for pipelines and forgot to build them.

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन के लिए खोद डाली सड़कें, बनाना भूल गए

Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
They dug up roads for pipelines and forgot to build them.
बंजरिया प​श्चिमी मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के बाद छोड़ी गई सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 100 करोड़ की पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। यह परियोजना इसी माह में पूरी की जानी है। ऐसे में काम में तेजी दिख रही है। काम जल्दबाजी में मोहल्लों की सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है, लेकिन सड़कों को ठीक नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि एक तरफ सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ समस्या बढ़ जा रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख है। यह आबादी 25 वार्डों में है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति की जो व्यवस्था है, वह अभी तक सिर्फ 13 वार्ड तक ही सीमित है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन और जल निगम शहरी ने 100 करोड़ की पेयजल परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मंशा है। इसके लिए पांच नए ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। साथ ही अभी तक छूटे मोहल्लों में पेयजल के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। इसमें समस्या यह है कि पाइप बिछाने के लिए पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को तोड़ दिया जा रहा है। पाइप बिछाने के बाद भी सड़कों को ठीक नहीं कराया जा रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed