{"_id":"6772e11903c6b7e62909d0b1","slug":"there-will-be-agitation-if-gpf-money-does-not-come-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126315-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जीपीएफ के रुपये नहीं आए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जीपीएफ के रुपये नहीं आए तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन व विभाग की लापरवाही के कारण 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत हो रहे माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों के जीपीएफ भुगतान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जीपीएफ अकाउंट में मात्र 3.64 करोड़ रुपया ही शेष बचा है।
इस धनराशि से 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का जीपीएफ भुगतान नहीं हो पाएगा। जीपीएफ भुगतान के लिए जनपद को 68.96 करोड़ रुपये की दरकार है। बकाया धनराशि कोषागार में ना आने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप लगाते हुए यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती कोषागार से बकाया जीपीएफ धनराशि लाने के लिए वर्ष 2018 से संघर्ष कर रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक भी आगढन भेजकर जिम्मेदारियां से इति श्री कर ले रहे हैं, प्रभावी पैरवी न होने के नाते बकाया धनराशि निर्गत नहीं हो पा रही हैं।