{"_id":"673788ab5eb875f43001f3e0","slug":"there-were-no-cleaning-arrangements-at-the-ghats-devotees-faced-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123879-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घाटों पर नहीं थे सफाई के इंतजाम, श्रद्धालुओं को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घाटों पर नहीं थे सफाई के इंतजाम, श्रद्धालुओं को परेशानी
Fri, 15 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिड़हर घाट, रामबाग, चांडीपुर, मैंदी घाट पर उमड़ी भीड़
धनघटा। शुक्रवार को सरयू नदी के बिड़हर घाट, रामबाग, चांडीपुर, मैंदी घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण धनघटा से बिड़हर घाट मार्ग पर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही नदी के किनारे गंदगी के बीच डुबकी लगाने को लोग मजबूर रहे।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी में डुबकी लगाकर स्नान करने के लिए लोग आधी रात से ही घाट के किनारे पहुंचना शुरू कर दिए। बिड़हर घाट पर लगने वाली भीड़ को देखकर प्रशासन सतर्क रहा। लेकिन अन्य घाटों पर अव्यवस्था रही। नदी के किनारे जहां गंदगी का अंबार रहा, वहीं हैंसर बाजार से रामबाग घाट तक आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे प्रदीप कुमार, राधेश्याम, राजेश, विंध्याचल, राम मोहन, शिवपूजन आदि का कहना था कि बिड़हर घाट के अलावा अन्य जगहों पर प्रशासन की नजर नहीं पहुंची। जिसके कारण नदी के किनारे साफ-सफाई नहीं की गई। सुरक्षा व्यवस्था का भी कोई इंतजाम नहीं रहा।