{"_id":"6671d3136270960f3e016052","slug":"there-was-lathi-charge-between-the-two-sides-five-including-three-women-were-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116298-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन महिला समेत पांच घायल
Wed, 19 Jun 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नीबा होरिल में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर पटीदारों ने दिव्यांग युवक, वृद्ध महिला समेत पांच की पिटाई कर दी। उपचार सीएचसी नाथनगर में चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने मामले थाने में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के नीबा होरिल गांव निवासी दिव्यांग विद्या सागर ने बताया कि पड़ोसी पटीदार जवाहर आदि वर्षों से किसी न किसी बात पर वह हमेशा झगड़ते हैं। मंगलवार सुबह वह ब्रश कर रहे थे। इसी दौरान जवाहर ने कहा कि क्यों चिढ़ा रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में विद्या सागर (22) के साथ उसके पिता सीताराम (60), बहन नेहा (20), माता बोदामा देवी (58) व दादी कलावती देवी (85) घायल हो गईं।
विद्या सागर के अनुसार उनकी दादी कलावती (85) को कमरे से बाहर खींचकर पिटाई कर दी। घायलों का उपचार सीएचसी नाथनगर पर चल रहा है। इधर, गांव में मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने जवाहर लाल पुत्र अयोध्या, भानु प्रताप पुत्र जवाहर लाल, विजय प्रताप पुत्र जवाहर लाल, पार्वती देवी पत्नी जवाहर लाल, राधिका पुत्री जवाहर लाल के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, जानमाल धमकी का केस दर्ज किया है।