फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was dense fog in the morning, there was difficulty in traveling.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, सफर में झेलनी पड़ी परेशानी

Wed, 13 Nov 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
There was dense fog in the morning, there was difficulty in traveling.
बुधवार की सुबह में पड़ रहे कोहरा के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नही दे रहा था। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जो नौ बजे तक बना रहा। इसके कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इससे लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। स्थिति यह रही कि करीब 100 मीटर आने साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। वाहन एक दूसरे के पीछे लगाकर लोगों ने किसी प्रकार सफर पूरा किया। सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास हुआ। नौ बजे के बाद धूप निकली और कोहरा छटा तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिन में बाजारों में चहल- पहल देखने को मिली। खलीलाबाद के निवासी बजरंगी प्रसाद, राहुल कुमार आदि ने कहा कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण आने- जाने में दिक्कत हुई। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed