फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was a pile of complaints on the Sampoorna Samadhan Diwas, only 29 were resolved

Sant Kabir Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, मात्र 29 का निस्तारण

Sat, 06 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was a pile of complaints on the Sampoorna Samadhan Diwas, only 29 were resolved
धनघटा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 140 मामले आए। इसमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग का संदर्भित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही टीम गठित कर दी गई।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत से संबंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद एवं अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से नौ प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।
जिलाधिकारी ने छह प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भेजी। शेष प्रकरणों को डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी संदीप कुमार मीना एसडीएम धनघटा डाॅ. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा राम जी, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में एडीएम जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने सुनवाई की। यहां पर कुल 42 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाया। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा आदि उपस्थित रहे।
खलीलाबाद में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। यहां पर 48 मामलों में 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित किया।

आठ प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed