फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was a dispute over cooking, Shripati strangled his wife to death.

Sant Kabir Nagar News: खाना बनाने के लिए हुआ था विवाद, गला दबाकर श्रीपति ने की थी पत्नी की हत्या

Sun, 24 May 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over cooking, Shripati strangled his wife to death.
महुली पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

शव कमरे में छोडड़कर ताला बंद करके बच्चों को लेकर हो गया था फरार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने क्षेत्र के जिगिना गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को मैनसिर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पाया गया कि घर में खाना बनाने के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने 17 मई की सुबह पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बच्चों को लेकर घर में ताला बंद कर अपने मामा के यहां गोरखपुर चला गया। वहां बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भिजवा दिया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हत्या के मामले में आरोपी श्रीपति प्रसाद निवासी ग्राम जिगिना थाना महुली को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे मैनसिर पुलिया के पास से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

--------------
मृतका की मां के तहरीर पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पुलिस ने मृतका सुनीता की मां कमलावती निवासी मरवटिया थाना महुली की तहरीर पर आरोपी पति श्रीपति, कौशल्या, संतोषी व पप्पू के खिलाफ 21 मई की रात लगभग 9:15 बजे प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मां की मौत, पिता गया जेल, अनाथ हो गए दोनों मासूम
पत्नी की हत्या का आरोपी पति श्रीपति को महुली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। श्रीपति ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या 17 मई की सुबह कर दी थी। मां की मौत और पिता के जेल जाने की वजह से दोनों बच्चे अतुल (8), श्रेयांश (5) दोनों अनाथ हो गए। उनका भविष्य अंधकारमय हो गया। पुलिस की मानें तो बच्चों को अपनाने से हर कोई इन्कार कर रहा है। नाते-रिश्तेदार भी इस दुख की घड़ी में साथ नहीं खड़े हो रहे हैं। बच्चों का कौन सहारा बनेगा यह किसी को नहीं पता है।

-------------
पुलिस टीम ने जिगिना गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
-अभयनाथ मिश्रा, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed