फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no shortage of fertilizer, action will be taken against charging higher prices

Sant Kabir Nagar News: खाद की कमी नहीं, अधिक कीमत लेने पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Jun 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of fertilizer, action will be taken against charging higher prices
- जिले में 29 हजार 792 मीट्रिक टन उर्वरक मौजूद
विज्ञापन

- निर्धारित दर पर ही उर्वरक बेच सकेंगे दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में यूरिया, डीएपी समेत अन्य कंपनियों के 29 हजार 792 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। जिसका दर भी निर्धारित है। अलग-अलग कंपनियों के उर्वरक का अलग दाम है। कृषि विभाग के मुताबिक कोई भी दुकानदार उर्वरक के निर्धारित दर से अधिक कीमत लेता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकानदारों के प्वांइट ऑफ सेल (पीओएस) जांच कर स्टाॅक का मिलान किया जाता रहेगा।
कृषि विभाग के मुताबिक जनपद में खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। दुकानदारों के पास भी उर्वरक उपलब्ध है। अलग-अलग कंपनियों के दाम निर्धारित हैं। कृषि विभाग के मुताबिक यूरिया 266 रुपया बोरा, डीएपी 1250 रुपये, सिंगल यूजर फास्फेट (एएसपी) 450 से 600 रुपये, एमओपी 1900 रुपये, एनपीकेएस प्रति बोरी 1300 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

खाद को सघन सहकारी समितियों, पीसीएफ, डीसीएफ, निजी दुकानों के विक्रेताओं को उर्वरक को निर्धारित दर पर बेचना है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पीसी विश्वकर्मा के मुताबिक समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा। जहां कहीं भी गड़बड़ी मिलेगी उसे खिलाफ कार्रवाई होगी। खाद को निर्धारित दर पर बेचना है। अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत की पुष्टी होने पर दुकान का लाइसेंस भी नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उर्वरक का मूल्य निर्धारित है। किसानों से कहना है कि धान में सिंगिल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग करें। इसमें फास्फोरस के साथ कैल्शियम एवं सल्फर भी पाया जाता है, जो डीएपी में नहीं पाया जाता है। दुकानदारों से कहा गया है कि निर्धारित दर पर उर्वरक बेचें। अधिक कीमत लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed