फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no respite from melting due to the bright sunlight since morning.

Sant Kabir Nagar News: सुबह से निकली चटक धूप पर गलन से राहत नहीं

Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no respite from melting due to the bright sunlight since morning.
सुबह धूप निकलने के बाद बढ़ी चहल-पहल।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली और दिनभर चहल-पहल बनी रही, लेकिन गलन बरकरार है। शाम होते ही लोग अलाव के सहारे हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। दूसरी तरफ सुबह से चटक धूप निकलने का असर बाजार में भी देखने को मिला। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान खरीदते नजर आए। शाम होने पर फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जहां पर और जरूरत होगी, वहां भी अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अगले सप्ताह में बादल छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed