फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no problem of budget, industrial sector is in bad shape due to slow work.

Sant Kabir Nagar News: बजट की नहीं है दिक्कत, सुस्त काम से औद्योगिक क्षेत्र बदहाल

Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
There is no problem of budget, industrial sector is in bad shape due to slow work.
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र के ढांचागत विकास के लिए एक साल पूर्व 29 करोड़ का बजट जारी हुआ था। इस बजट से सड़कें, भव्य प्रवेश द्वार, शौचालय, पेयजल व नालियों की मरम्मत व एक दूसरे से जोड़ने, पथ प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा लगाने आदि के कार्य कराए जाने है, लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी है। प्रवेश द्वार अभी आधा बना है तो नालियां टूट गईं हैं। साथ ही कई जगह नालियां जाम पड़ी है। इसके कारण ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन


शहर के औद्योगिक क्षेत्र के करीब 76 औद्योगिक इकाईयां हैं। यहां पर प्रतिदिन बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बाद भी यहां की सड़कें ठीक नहीं हो सकी हैं। कई जगह सड़कों को अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगह सड़क गड्ढों के तब्दील हो गई है। इसके कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के दोनों प्रवेश स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाना है। इसमें डीघा के पास प्रवेश द्वार आधा अधूरा बना है, जबकि दूर संचार कार्यालय के पास प्रवेश द्वार बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। सबसे ज्यादा दिक्कत जल निकासी को लेकर हैं। परिसर में अधिकतर स्थानों पर नालियां टूट गई है, जिसकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। जहां नालियां ठीक है, वह साफ-सफाई न होने से जाम हैं। इसके कारण नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं प्रवेश द्वार की पुलिया का आधा हिस्सा भी टूट गया है। पथ प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके कारण कई जगह अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। इस क्षेत्र के निवासी अरविंद पाठक, विजय कुमार आदि ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए धन मिलने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं दिख रही है। ऐसे में कार्य तेजी से कराए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


उद्यमियों ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
औद्योगिक क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तमाम सीसीटीवी कैमरे उद्यमियों ने अपने खर्च पर लगवाए हैं। सड़कें बनी हैं, लेकिन वह कई जगह अधूरी छोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिम्मेदाराें को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य में तेजी लाएं। नालियों की मरम्मत और साफ सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यहां की तस्वीर बदली नजर आएगी।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed