{"_id":"69c6bedfd2e74af2c805b16e","slug":"there-is-no-primary-school-in-ganwaria-children-are-troubled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148176-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गनवरिया में प्राथमिक विद्यालय नहीं, बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गनवरिया में प्राथमिक विद्यालय नहीं, बच्चे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। ब्लाॅक मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत गनवरिया में प्राथमिक विद्यालय न होने से यहां के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए दूसरी ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की है।
सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत गनवरिया की आबादी लगभग तीन हजार है। यहां से बच्चों को दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय झुड़िया या इतनी ही दूरी पर स्थित सांथा प्राथमिक विद्यालय व करमा चौबे में जाना पड़ता है। गांव के सिद्धू झा ने कहा कि पढ़ने के लिए बच्चों को दूर भेजना मजबूरी है।
शिवनाथ झा, दिलीप लोधी ने कहा कि गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने से दूसरे ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने के लिए मुख्य सड़क से जाना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राम मिलन लोधी, रामचरन लोधी ने कहा कि स्कूल काफी दूर है, जिससे बच्चों को सुबह जल्दी उठकर तैयारी करना पड़ता है।
विज्ञापन
वीरेंद्र झा, कन्हैया लोधी ने कहा कि यदि गांव में प्राथमिक विद्यालय होता तो बच्चों को पढ़ाई में आसानी होती। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी सांथा गरिमा यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की स्थापना के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रयास किए जाएगा।