{"_id":"64ecdc1e17335ef62f0fc6a0","slug":"there-is-no-lack-of-talent-in-students-studying-in-council-schools-bsa-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2196-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं: बीएसए
Mon, 28 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। परिषदीय विद्यालय के अध्यापक अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। निपुण लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें बीएसए अमित कुमार सिंह ने ब्लॉक सभागार सेमरियावां में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले ग्रामीण परिवेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिक्षक भी प्रशिक्षित योग्य एवं मेधावी हैं। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। शीघ्र ही विद्यालय, ब्लॉक और जनपद निपुण बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, संसाधनों की कमी के बावजूद यहां विद्यालय और छात्र छात्राएं प्रगति, उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने डीबीटी, कायाकल्प, एमडीएम, बच्चों की उपस्थिति, समय सारिणी आदि बिंदुओं की समीक्षा की। साथ ही 15 और 16 सितंबर को होने वाली एनएटी परीक्षा की तैयारी हेतु शिक्षकों सचेत किया।
विज्ञापन
बैठक में जफीर अली, मो. आजम, मो शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।