फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is neither park in the city nor any means of entertainment.

Sant Kabir Nagar News: शहर में न ही पार्क है...न मनोरंजन के साधन

Sat, 20 Apr 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
There is neither park in the city nor any means of entertainment.
- नगर पालिका परिषद ने दो जगहों पर पार्क बनाने की योजना बनाई थी
विज्ञापन

- सैर-सपाटे से लेकर बच्चों के मनोरंजन के लिए गोरखपुर जाने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में न तो पार्क है और न ही मनोरंजन के साधन हैं। नगर पालिका परिषद ने दो जगहों पर पार्क बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब तक उस पर कार्य शुरू नहीं हो पाया। साथ ही तीन सिनेमा हाॅल संचालित होते थे, जिसमें दो बंद हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को मनाेरंजन के लिए अब गोरखपुर की तरफ जाना मजबूरी बनी है।
शहर में नगर पालिका परिषद ने बरईटोला स्थित विष्णु मंदिर के पास पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। करीब पांच माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद पार्क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया। साथ ही उस्का में वन देवी मंदिर के पास पार्क व चिड़ियाघर बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है, लेकिन यहां पर भी काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को सुबह व शाम को टहलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शहर में तीन सिनेमा हाॅल भी संचालित हो रहे थे, जिसमें से दो सिनेमा हाॅल सालों से बंद पड़े हैं। इसलिए बच्चों को मनोरंजन के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। शहर निवासी अजीत कुमार वर्मा, राम किशुन ने कहा कि पार्क और मनोरंजन के साधन न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण पार्क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। चुनाव के बाद जब आचार संहिता हटेगी तो पार्क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed