फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   then stone throw now flower

तब कांवर यात्रा पर बम व पत्थर फेंके जाते थे, अब फूल बरसते हैं : डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
then stone throw now flower
तब कांवर यात्रा पर बम व पत्थर फेंके जाते थे, अब फूल बरसते हैं : डॉ. दिनेश शर्मा
विज्ञापन

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम
-प्रदेश में चल रही भाजपा की आंधी, सपा सरकार में बनता था तमंचा, अब बन रहा सस्ता मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा के शासन काल में कांवर यात्रा पर बम व पत्थर फेंके जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। प्रदेश में पहले जहां तमंचा बनता था, वहीं अब सस्ता मोबाइल बन रहा है। यह परिवर्तन भाजपा की सरकार में हुआ है। लोगों को डराने वाले गुंडा, माफिया जेल भेजे गए तो लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बुधवार को बनियाबारी स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा के शासनकाल में पांच साल में 700 दंगे हुए थे, लेकिन भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। यह बदलाव योगी सरकार के पिछले पांच साल में आया है। भाजपा सरकार में किसानों के लिए काम हुआ। 44 हजार करोड़ सिर्फ सिंचाई सुविधा पर खर्च हुए। किसानों का ऋण माफ हुआ था। कांग्रेेेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी कहते थे कि 100 रुपये विकास के लिए भेजा जाता है तो सिर्फ 15 रुपये पहुंचता है, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। जनधन खाता खुला है। किसानों को खाते में योजना की धनराशि भेजी जाती है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के जो रिजेक्ट लोग थे, सपा में वही सलेक्ट हो गए। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग नहीं चाहते थे कि मंदिर बने। सोनिया और राहुल तो कभी राम का दर्शन करने तक नहीं गए तो वे लोग भला जनता का हित कैसे कर सकते हैं। चुनाव आते ही एक बार फिर गुंडा, माफिया दिखाई पड़ने लगे हैं। सपा ने तो कइयों को चुनाव मैंदान में उतार दिया है। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आ रही है, तो यह लोग फिर दिखाई नहीं पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआई सभी कहने के लिए अलग, वैसे सभी एक ही है। सपा ने पहले कांग्रेस से गठबंधन किया, फिर बसपा से गठबंधन किया। नतीजा सभी जानते ही हैं। अब छोटे दलों से गठबंधन किया, फिर परिणाम वहीं आना है। अगड़ा, पिछड़ा, दलित, राजपूत व ब्राह्मण में बंटने की जरूरत नहीं है। भाजपा की सोच सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले दो चरणों में भाजपा की आंधी चली, तीसरे और चौथे चरण में यह सुनामी में बदल गई। आगे के चरण में सभी को उड़ा ले जाएगी। सूबे की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था 22 लाख हजार करोड़ तक पहुंच गई है। पूर्व की सरकार के समय में बेरोजगारी दर 17 प्रतिशत से ऊपर थी, जो वर्तमान में 4.9 पर आ गई है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बन रहा है तो नोएडा में मोबाइल डाटा सेंटर बन रहा है। मगहर कबीर चौरा पर हो रहे विकास कार्य का जिक्र किया। बखिरा के पीतल बर्तन उद्योग और बरदहिया बाजार को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने का वादा किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, समीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बृजभूषण पांडेय, संजीव राय, अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, दीपू सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, सत्यपाल पाल, धनंजय पांडेय, ब्रह्मनंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed