फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The youth took the injured to the hospital by auto

Sant Kabir Nagar News: समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, युवकों ने ऑटो से घायल को पहुंचाया अस्पताल

Tue, 31 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The youth took the injured to the hospital by auto
समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, युवकों ने ऑटो से घायल को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

दरियाबाद के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। बीएमसीटी मार्ग स्थित दरियाबाद गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक तड़थता रहा और भीड़ वीडियो बनाने में जुटी रही। सूचना के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। दो युवकों ने ऑटो से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावा पहुंचाया।
भरवलिया-जातेडीहा निवासी नीरज कुमार (19) गंगाराम मंगलवार को बाइक से सेमरियावां से घर जा रहे था। बीएमसीटी मार्ग स्थित दरियाबाद गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल हो गया। बाइक सड़क के बीच पड़ी रही और घायल तड़पता रहा। मौके पर मौजूद भीड़ वीडियो बनाती रही। उसी बीच एक शख्स ने कई बार 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन घटना स्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। पास में क्त्रिस्केट खेल रहे कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के मूड़ाडीहा बेग निवासी अजहर नियाज और मोहम्मद मुस्तकीम ने घायल को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसकें बाद परिजनों को सूचना दी। युवक के सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अस्पताल कर्मी 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन यहां भी एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। चिकित्सा अधीक्षक सुरेश चंद्रा ने बताया कि एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed