फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The young man posed for the photo while sitting on the SO's chair

एसओ की कुर्सी पर बैठकर युवक ने खिंचवाई फोटो

Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The young man posed for the photo while sitting on the SO's chair
एसओ की कुर्सी पर बैठकर युवक ने खिंचवाई फोटो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर धर्मसिंहवा थाने में मचा हड़कंप
एडीजी जोन ने लिया संज्ञान, प्रकरण की जांच के दिए निर्देश
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। एसओ धर्मसिंहवा की कुर्सी पर बैठकर एक युवक ने अपनी फोटो खिंचवाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही धर्मसिंहवा थाने में हड़कंप मच गया। इस मामले पर किसी ने एडीजी जोन गोरखपुर को ट्वीट कर दिया। एडीजी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ मेंहदावल को सौंपी है।
थाना अनुशासन का केंद्र है। यहां पर आमद से लेकर रवानगी तक नजर रखी जाती है, लेकिन दो दिन पहले एक युवक के एसओ की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की घटना ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी। बताया जाता है कि वह कई बार एसओ के साथ फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद से थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप कर अपनी गर्दन बचाने में जटे हैं। इधर एसओ की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने की घटना कुछ लोगों का नागवार लगी और इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। किसी ने एडीजी जोन को ट्वीट कर दिया। एडीजी जोन अखिल कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की जरूरत जताई। एसपी डॉ. कौस्तुुुुभ ने प्रकरण की जांच सीओ मेंहदावल को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed