फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman caught the woman who stole the purse by showing courage

Sant Kabir Nagar News: महिला ने दिलेरी दिखाकर पर्स चुराने वाली महिला को पकड़ा

Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The woman caught the woman who stole the purse by showing courage
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर गई कोतवाली
विज्ञापन

- गोरखपुर जिले के उरुवा क्षेत्र की रहने वाली है आरोपी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दवा कराने खलीलाबाद आई बखिरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दिलेरी दिखाते हुए पर्स चुराने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को रविवार को पकड़ा। शोर - शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़ी गई आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।

बखिरा क्षेत्र के मदरहा निवासी सुनीता पत्नी संदीप यादव रविवार का दवा लेने खलीलाबाद आई थी। वह समय माता मंदिर से बाईपास वापस जाते समय ई -रिक्शा में सवार हुई। ई- रिक्शा में पहले से एक महिला बैठी थी। सुनीता के हाथ में पन्नी का थैला था। जिसको फाड़कर पहले से ई रिक्शा में बैठी महिला ने उसमें से पर्स निकाल लिया। जिसमें 3000 रुपये एवं जरूरी कागजात थे। उसी दौरान सुनीता ने उक्त महिला को पकड़ लिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पकड़ी गई आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान गोरखपुर जिले के उरूवा क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी संजू पत्नी संजय के रूप में हुई। पकड़ी गई आरोपी महिला संजू के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed