फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The water level of the Rapti River has dropped by 10 centimeters.

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर नीचे आया

Wed, 23 Sep 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Rapti River has dropped by 10 centimeters.
राप्ती नदी का जल स्तर घटने से मिली राहत-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है। बुधवार को नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है। मंगलवार को नदी का जलस्तर शाम को चार बजे 75.40 मीटर था, जबकि बुधवार को जलस्तर घटकर 75.30 मीटर पर आ गया है।

मेंहदावल के पूर्वी हिस्से में स्थित राप्ती के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.45 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.40 मीटर पर आ गया। 24 घंटे बाद बुधवार को नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की है। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.35 मीटर था, जबकि शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी होने से जलस्तर 75.30 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन

जल स्तर लगातार नीचे आने से ड्रेनेज खंड के अधिकारियों के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। फिर भी जल स्तर की निगरानी कराई जा रही है।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि राप्ती के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। जल्द ही जलस्तर गेज छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed