{"_id":"63d16f972bea4749f552e8c2","slug":"the-villagers-caught-the-youth-who-was-running-away-after-stealing-the-mobile-khalilabad-news-gkp465476227-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
मोबाइल चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
आरोपी के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर कला के भीतरी टोला से मोबाइल फोन चुरा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पर चोरी की मोबाइल बरामद होने के मामले में केस दर्ज किया।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि बेलकर कला के भीतरी टोला निवासी धर्मदेव त्रिपाठी ने सूचना दी कि मंगलवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो हुए थे। भोर में अचानक किसी के आने की आहट सुनाई दी। आंख खुली तो देखा कि एक युवक उनका मोबाइल फोन लेकर भाग रहा है। शोर करदौड़ाया तो कुछ लोग मदद में आ गए।
लोगों के सहयोग से मोबाइल फोन लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ताहिर निवासी करनजोत थाना बेलहर कला बताया। उसकी तलाशी ली गई तो चार मोबाइल फोन मिले। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बरामद चारों मोबाइल चोरी का होना बताया। अलग-अलग तिथियों में विभिन्न गांवों से मोबाइल चोरी किया गया था। आरोपी पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।