फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team arrived to remove the electricity meter installed inside the house

Sant Kabir Nagar News: घर के अंदर लगे विद्युत मीटर को बाहर करने पहुंची टीम

Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to remove the electricity meter installed inside the house
मगहर। विद्युत निगम के आदेश के क्रम में शनिवार को कताई मिल फीडर से जुडे मोहल्ला इस्लाम नगर में जेई वितरण भागीरथी और मीटर जेई विजय कुमार के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों के अंदर लगे विद्युत मीटर को बाहर लगाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही विद्युत चोरी, भार वृद्धि, विद्युत बकाया को लेकर प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कताई मिल फीडर के जेई वितरण भागीरथी कुमार ने बताया कि निगम के आदेश के क्रम में फीडर से जुडे अधिकतर विद्युत कनेक्शन के मीटर घरों के अंदर लगे हुए हैं, जो घरों के बाहर लागाए जा रहे हैं। साथ ही गलत ढंग से विद्युत उपयोग कर रहे लोगों को चिह्नित कर तत्काल नया कनेक्शन किया जा रहा है। क्षमता से अधिक भार का उपयोग कर रहे विद्युत उपभोक्ताओं का भार बढ़ाने के साथ ही बकायेदारों से तत्काल भुगतान कराए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया फीडर से जुडे समस्त गांव में आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा प्रवर्तन दल की टीम ने इस्लाम नगर मोहल्ले में कार्रवाई की। हालांकि विद्युत चोरी का कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मौजूद जेई को क्षमता से अधिक लोड चलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मीटर रीडर रोहित कुमार, लाइनमैन गोपाल, संतराम, रूप नारायण, प्रिंस, अनिरूद्ध मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed