फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The sunshine brought relief from the fog, but the biting cold persists.

Sant Kabir Nagar News: धूप खिलने से कोहरे से राहत, गलन बरकरार

Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The sunshine brought relief from the fog, but the biting cold persists.
धूप निकलने के बाद लोगों को मिली राहत-संवाद
संतकबीरनगर। लगातार कोहरे से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। ट्रेनें भी निर्धारित समय पर आई। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने में सहूलियत मिली है। सुबह से ही धूप निकलने से तो लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। इसका असर बाजारों पर भी पड़ा और लोग खरीदारी करते नजर आए। शाम होने पर फिर ठंड और गलन से लोगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह काफी हल्का कोहरा रहा। आठ बजे के बाद कोहरा पूरी तरह से छट गया। इसके साथ ही धूप निकली तो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकल गए। क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण बच्चे जहां खेलने- कूदने में व्यस्त हो गए वहीं महिलाएं घर की छतों पर धूप का आनंद लेती दिखीं। लोग बाजार में रोजमर्रा के सामान की खरीदारी करते नजर आए। इससे व्यापारी खुश नजर आए।
विज्ञापन

किराना व्यापारी महेश गुप्ता ने बताया कि सुबह से धूप निकलने से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। हालांकि शाम होने ही फिर ठंड और गलन का असर दिखा। जिससे लोग जल्दी ही घर निकल गए। जो लोग शहर में रहे वह अलाव के सहारे हो गए। इधर पालिका प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर खुद को गर्म रहने का प्रयास करते रहे। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इधर धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जहां पर और जरूरत होगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। इसके साथ ही रैन बसेरे में ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed