फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The song was presented with a bowl on the feet and a dot on the forehead. The pride of our country.

Sant Kabir Nagar News: पांव में पयलिया, माथे की बिंदिया हमरे देश की शान...गीत की दी प्रस्तुति

Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The song was presented with a bowl on the feet and a dot on the forehead. The pride of our country.
लोकगीत प्रस्तुत करते गायक सुरेश कुशवाहा। 
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के पांचवें दिन की शाम अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी के नाम रही। जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, लोक गीत, भाव नृत्य का बेजोड़ प्रदर्शन कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। एंकर की भूमिका निभा रहे रामपाल निषाद ने बीच-बीच आकर अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के रवि शंकर विद्यार्थी ने कबीर के भजन से खूबसूरत अंदाज में की। इसके बाद मंच पर संस्था के निदेशक सुरेश कुशवाहा ने सद्गुरु कबीर को समर्पित ‘कबीर का चौरवा बड़ा पावन लागेला’ को अपने मधुर आवाज में सुनाई तो दर्शकों ने ताली बजा कर गायक का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पूर्वांचल को समर्पित ‘पांव में पयलिया, माथे की बिंदिया हमरे देश की शान’ सुन श्रोता झूमने लगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल के युवाओं को समर्पित गीत प्रस्तुत करते हुए ‘पूर्वांचल में घर बा तो कौने बात का डर बा’’ को गाया तो युवा अपने आपको रोक नहीं पाए और थिरकने लगे। इसके बाद पचरा देवी गीत कौने रहिया आवे माई की रथिया, हे देवी मई या कौने रहिया को खूबसूरत अंदाज में पेश किया। पार्टी की महुआ चैनल पर अपना प्रोग्राम दे चुकी मशहूर लोग गीत गायिका जिया ने अपनी गीत पटना से बैदा बुलाइदा नजरा गईली मुनिया सुनकर खूब वाहवाही लूटी। जिया व सुरेश ने भोजपुरी युगल गीत अंखियां बता रही पर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तबला पर आफाक वारसी, ढोलक पर अमित शास्त्री, बैंजू पर सैयद शहनवाज हुसैन, की बोर्ड पर रोहित ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान डीएम महेन्द्र सिंह तंवर, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, तहसीलदार जनार्दन मौर्या, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, राम अवध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed