फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The sky remained overcast, people shivered in the cold, and schools were closed.

Sant Kabir Nagar News: छाई रही बदली, ठंड से ठिठुरे लोग, स्कूल बंद

Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The sky remained overcast, people shivered in the cold, and schools were closed.
कोहरा नहीं रहा पर बदली छाई रही, लोग अपने काम काज पर जाते हुए-संवाद
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड का सितम रविवार को भी बना रहा। सुबह से ही बदली छाई रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। साथ ही सर्द हवा चलती रही। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने घर में ही रहना उचित समझा। जो लोग रोजमर्रा की जरूरत के लिए घरों से बाहर निकले, वे भी जहां अलाव दिखा, हाथ सेंकने के लिए मजबूर देखे गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम आलोक कुमार ने 12वीं तक कक्षाएं पहली जनवरी क बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुई। इसके साथ ही सर्द हवा से लोग कांपते रहे। रविवार को अवकाश होने से लोग देर से जगे और घरों में ही कैद रहे। इस बीच जो लोग जरूरत के लिए बाहर निकले वह काफी परेशान रहे। खासकर बाइक सवार घर से निकले के बाद कुछ दूर चलकर जहां पर अलाव जलता दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का असर कारोबार पर भी पड़ा है। सुबह 10 बजे से दुकानों के शटर नहीं खुले। दुकान खुलने के बाद भी ग्राहक नदारद रहे। गरीब व मजदूर तबके के लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ रहा है। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहे है। मजदूर राम हित ने बताया कि सुबह काम की तलाश में शहर आए थे, लेकिन काम न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन जरूरतमंदों में कंबल वितरण करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जहां पर जरूरत बताई जा रही हैं, वहां भी अलाव जलवाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। रैन बसेरों में ठहरने के लिए व्यवस्था दुरुस्त की गई है। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद
0
मौसम अभी दो से तीन दिन सर्द बना रहेगा। ऐसे में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। 30 दिसंबर के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
---
घरों में दुबके रहे लोग, बाजार में सन्नाटा
धनघटा। चार दिनों से चल रही बर्फीली हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को भी मजबूर हो गए हैं। बाजार में सन्नाटा है।

आसमान में छाए बादलों में सूर्य की रोशनी खो गई है। ऊपर से बर्फीली हवाओं ने लोगों का रहना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में जहां लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं तो वहीं बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है। ठंड के कारण बेजुबान पशु भी कांप रहे हैं। किसानों का कहना है कि पशुओं के लिए हरा चारा लाना कठिन काम हो गया है। इस तरह के मौसम से गेहूं की फसल तो अच्छी होने की उम्मीद है तो सब्जी की फसल के लिए इस तरह का मौसम हानिकारक है। किसान रामगोपाल, राजदेव, रामकिशुन, केदारनाथ, राम सजीवन, हरिराम, शिवप्रसाद आदि का कहना है कि कड़ाके की ठंड के कारण आग के पास या बिस्तर पर रहना मजबूरी हो गई है। सबसे बड़ी समस्या मौसम ने दैनिक मजदूरों के सामने खड़ा कर दिया है। कामकाज प्रभावित होने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस समय बिक्री न के बराबर हो गई है। जब बाजार में लोग पहुंच ही नहीं रहे हैं तो सामानों की खरीदारी कौन करेगा। मौसम की मार से सब बेहाल हैं।

कोहरा नहीं रहा पर बदली छाई रही, लोग अपने काम काज पर जाते हुए-संवाद

कोहरा नहीं रहा पर बदली छाई रही, लोग अपने काम काज पर जाते हुए-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed