फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The settlement officer's office was locked and surrounded.

Sant Kabir Nagar News: बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर किया घेराव

Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The settlement officer's office was locked and surrounded.
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को चकबंदी लेखपालों ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कार्यालय पर तालाबंदी कर घेराव किया। इस दौरान चकबंदी कर्मियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को हटाया नहीं गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस बीच सिविल बार एसोसिएशन ने भी चकबंदी कर्मियों का समर्थन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष पंकज यादव व मंत्री आर्येंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चकबंदी कर्मी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी करते हुए घेराव किया। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि कर्मियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही बार-बार धमकाया जाता है, जिससे कर्मियों में भय है। ऐसे में उनके साथ कार्य कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त का स्थानांतरण किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस बीच सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने भी चकबंदी कर्मियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धनंजय चौधरी, आनंद कुमार, इंद्रेश यादव, मृत्युंजय धर दूबे, शैलेष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार यादव, आदर्श पांडेय, नरसिंह नारायण, मृतेंज कुमार, ऐश मोहम्मद, किसलय किशोर द्विवेदी, उमेश कुमार पांडेय, उदिता पांडेय, आशुतोष नायक, अजय कुमार, शेषराम, अवधेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed