{"_id":"62f934c0ced92568e65e4acd","slug":"the-robbery-fell-on-the-rights-of-laborers-overnight-kept-snoring-responsible-khalilabad-news-gkp4471204116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir Nagar: रात भर मजदूरों के हक पर पड़ा डाका, खर्राटा भरते रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir Nagar: रात भर मजदूरों के हक पर पड़ा डाका, खर्राटा भरते रहे जिम्मेदार
Mon, 15 Aug 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:22 AM IST
सार
खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि कहीं पर किसी भी तालाब में जेसीबी से खुदाई कराए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डिहवा दीपपुर में पोखरे की खुदाई करती जेसीबी।
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
15 अगस्त के पहले अमृत सरोवरों का निर्माण कराना था, लेकिन इसमें फेल होता देख जिम्मेदारों ने पोखरे की खुदाई का नायाब तरीका ही ढूंढ निकाला। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली के ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन अमृत सरोवर की खुदाई शनिवार पूरी रात जेसीबी से होती रही। मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर शिकायत भी करते रहे, लेकिन जिम्मेदार शिकायत को अनसुना करके खर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन
अमृत सरोवरो का निर्माण कार्य 15 अगस्त के पहले ही पूर्ण करा लेने का शासन का निर्देश है। अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को झंडारोहण करना है। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत डिहवा दीपपुर में रविवार शाम होते ही पोखरे में जेसीबी से खुदाई का कार्य शुरू हुआ। तालाब की जेसीबी से खुदाई किए जाने की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने खंड विकास अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर संपर्क करके शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदार सोते रहे।
विज्ञापन
जॉब कार्ड धारक प्रदुम, लीलावती, शशी कला, प्रेमचंद्र, अशोक कुमार आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत डिहवा में अमृत सरोवर समेत अन्य पोखरे की खुदाई की जा रही है, लेकिन खुदाई कार्य के लिए मनरेगा मजदूर नहीं बुलाया जा रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की मनमानी के कारण मजदूरों के सामने रोजगार का संकट है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
इसी तरह विकास खंड हैंसर बाजार के कई ग्राम पंचायतों में तालाब की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही है। खुदाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है। दूसरी तरफ डिहवा ग्राम पंचायत के प्रधान इमामुद्दीन का कहना है कि जिस तालाब में जेसीबी चलने का वीडियो वायरल किया जा रहा है। उस तालाब की खुदाई ग्राम पंचायत से नहीं कराई जा रही।
खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि कहीं पर किसी भी तालाब में जेसीबी से खुदाई कराए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।