फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road leading to BRC Semriyawan is in bad condition, people are troubled

Sant Kabir Nagar News: बीआरसी सेमरियावां जाने वाला रास्ता बदहाल, लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The road leading to BRC Semriyawan is in bad condition, people are troubled
सेमरियावां बीआरसी पर जाने वाला मार्ग बदहाल-संवाद
सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां जाने वाला रास्ता जर्जर व गड्ढा में तब्दील हो गया है। इससे शिक्षकों व शिक्षण कर्मियों को आने-जाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीएमसीटी मार्ग से बीआरसी सेमरियावां तक 10 साल पहले करीब 200 मीटर खड़ंजा लगाया गया था। वर्तमान में खडंजा पूरी तरह धंस कर गड्ढा बन गया है। बारिश में गड्ढा में कीचड़ और पानी भर गया है। शिक्षकों व शिक्षण कर्मियों को पैदल जाना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों बीआरसी पर प्राथमिक के शिक्षको का एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा है। अब तक तीन बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया है। चौथे बैच का शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा है। इन दिनों शिक्षकों का बीआरसी पर आना जाना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी तक बाइक नहीं जा पा रही है। बीएमसीटी मार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर शिक्षकों को प्रशिक्षण में जाना पड़ रहा है। जिम्मेदार सब कुछ जानकर अनजान बने हुए हैं।

बीआरसी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों का भी आना जाना होता है। अधिकारी भी आंख मूदकर गुजर जाते हैं।
शिक्षकों ने बताया कि बीआरसी पर जाना मुहाल हो गया है। बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जानकारी नहीं है। संबंधित सचिव को भेजकर जांच कराई जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed