{"_id":"688664b120b61fd5a005584b","slug":"the-road-leading-from-the-underpass-is-dilapidated-there-are-potholes-everywhere-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136176-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडरपास से जाने वाली सड़क जर्जर, जगह-जगह गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडरपास से जाने वाली सड़क जर्जर, जगह-जगह गड्ढे
Sun, 27 Jul 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद - मुखलिसपुर मार्ग पर टूटी हुई सर्विस लेन
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे से अंडरपास होकर आने-जाने वाली जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के लोगों ने सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
शहर के मुखलिसपुर तिराहे से अंडरपास होकर आने-जाने के लिए बनी सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुछ दिनों पूर्व इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए पालिका अध्यक्ष व डीएम ने निरीक्षण किया था।
इस दौरान सड़क को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही इसके सुदृढ़ीकरण के लिए कदम उठाए गए। जिससे कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र के निवासी राम कुमार वर्मा, महेश जायसवाल ने कहा कि जब तक सड़क के निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है तब तक सड़क को गड्ढा मुक्त कराया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
साथ ही इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।