{"_id":"66fc460a1780ffd853046a97","slug":"the-road-for-which-the-cabinet-minister-was-attacked-was-not-built-even-after-six-months-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121598-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिस सड़क के लिए कैबिनेट मंत्री से हुई मारपीट, वह छह माह बाद भी नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिस सड़क के लिए कैबिनेट मंत्री से हुई मारपीट, वह छह माह बाद भी नहीं बनी
Wed, 02 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
- शादी कार्यक्रम में 21 अप्रैल 2024 को मगहर स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव में मंत्री पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर/संतकबीरनगर। 21 अप्रैल 2024 को शादी कार्यक्रम के दौरान मोहम्मदपुर कठार गांव में सड़क मरम्मत की बात को लेकर मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसमें डॉ. संजय निषाद घायल हो गए थे। उस सड़क की स्थिति आज भी जस की तस पड़ी हुई है। मारपीट के मामले में जेल जाने वाले छूट कर बाहर आ गए लेकिन ग्रामीणों के सड़क निर्माण की आस पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है जिस सड़क का मुद्दा लोग उठाए थे वह सड़क आज भी जर्जर है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा है।
बता दें कि 21 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मोहम्मदपुर कठार गांव में एक व्यक्ति के घर शादी में पहुंचे थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मगहर हाईवे से मोहम्मदपुर कठार गांव में आने वाली जर्जर सड़क के बारे में शिकायत की और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था, जिसके बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई और मारपीट हो गई थी। मारपीट में मंत्री डॉ संजय निषाद घायल हो गए थे।
मंत्री का आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज हुआ। ये लोग जेल गए और फिर छूट गए, लेकिन वह सड़क आज तक नहीं बनी। गांव के लोगों का कहना है कि जिस सड़क को लेकर इतना बवाल हुआ, वह सड़क तो वैसी की वैसी ही है। आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। चार साल से सड़क पर बदहाल है।
विज्ञापन
बोले ग्रामीण
मगहर हाईवे से मोहम्मदपुर कठार गांवकी तरफ आने वाली सड़क जर्जर है। दो साल से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। इसे लेकर बवाल भी हुआ था। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी सड़क मरम्मत की मांग की गई लेकिन इस पर किरी ने ध्यान नहीं दिया। वह घटना आज भी जेहन में है।
- त्रिलोकी यादव, निवासी, मोहम्मदपुर कठार
अप्रैल माह में सड़क के लिए बवाल हुआ था, जो काफी चर्चा में था। उस समय डर भी लग रहा था। गांव पुलिस छावनी में तब्दील थी। वह सड़क वैसी की वैसी ही है। अगर प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दिए होते तो शायद यह बवाल नहीं हुआ होता।
- महेंद्र आर्य, निवासी, मोहम्मदपुर कठार
मोहम्मदपुर कठार गांव के लिए 21 अप्रैल को हुई घटना काफ विचलित करने वाली है। यह घटना गांव के लोगों को आज भी याद है और इसकी चर्चा समय समय पर होती है। इसमे सभी को मिलकर इसका निदान निकालना चाहिए और सड़क के मरम्मत की ओर ध्यान देना चाहिए।
- आदित्य निषाद, निवासी मोहम्मदपुर कठार
अगर सड़क बन गई होती तो आज लोगों को दिक्कतें नहीं उठानी पड़ती। इस सड़क पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। अगर पानी लगा होता है तो सड़क पर गड्ढे का पता नहीं चलता है। घटना गांव के लिए एक सबक है।
- रविंद्र यादव, निवासी मोहम्मदपुर कठार