फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The revolt against the block chief of Hansar Bazar

हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत

Tue, 23 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The revolt against the block chief of Hansar Bazar
हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत
विज्ञापन

विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम को दिया शपथपत्र के साथ आवेदन
डीएम बोलीं- आवेदनपत्रों का परीक्षण कराने के बाद ही आगे की शुरू
संतकबीरनगर/ धनघटा। हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का बिगुल सोमवार को बज गया। धनघटा के विधायक की पत्नी व ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी रह चुकीं कालिंदी चौहान के नेतृत्व में सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए डीएम को नोटिस दिया। हालांकि डीएम ने कहा है कि आवेदनपत्रों का परीक्षण करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
वर्ष 2021 में हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान भाजपा की प्रत्याशी रहीं। जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह ने जयंत्री देवी को चुनाव मैदान में उतारा। जयंत्री देवी मतदान के बाद प्रतिद्वंद्वी कालिंदी चौहान को हराकर ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। ब्लॉक प्रमुख जयंत्री देवी का कामकाज पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह प्रतिनिधि के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गणेश चौहान को धनघटा से अपना प्रत्याशी बनाया तो वह चुनाव जीतकर विधायक बन गए। उनके विधायक बनने के बाद से यह कयास लगाया जाने लगा था कि जयंत्री देवी की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। हैंसर बाजार में प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अविश्वास को लेकर पार्टी में संतकबीरनगर से लेकर लखनऊ तक पंचायतों का दौर चला, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अचानक क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान के पक्ष में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहेजा जाने लगा। काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा के एक नेता के घर पर पूरी रात रोका भी गया था। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पद की पूर्व प्रत्याशी कालिंदी चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलकर मौजूदा ब्लॉक प्रमुख जयंत्री देवी के खिलाफ शपथपत्र के साथ अविश्वास के लिए आवेदन पत्र दिया।

..
कोट
हैंसर बाजार ब्लॉक के प्रमुख पद की पूर्व प्रत्याशी कालिंदी चौहान के नेतृत्व में 50 से अधिक सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख जयंत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथपत्र के साथ आवेदन पत्र दिया है।
-दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed