{"_id":"6934732c7013dd38fd082b88","slug":"the-review-emphasized-the-need-to-improve-the-ranking-of-up-112-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142378-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समीक्षा में यूपी 112 की रैंकिंग सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समीक्षा में यूपी 112 की रैंकिंग सुधारने पर जोर
Sat, 06 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक में यूपी 112 की रैंकिंग सुधारने पर जोर दिया। बैठक में रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, कॉल रिस्पॉन्स को समयबद्ध बनाने और घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए गए।
नियमित गश्त एवं चेकिंग को प्रभावी बनाने, फील्ड फीडबैक को अपडेट करने तथा बीट अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने के लिए कहा गया। सीओ यातायात ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही अथवा विलंब पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद की रैंकिंग सुधारना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर कॉल को गंभीरता से लेना, त्वरित रिस्पॉन्स देना और जनता का विश्वास जीतना ही प्रमुख उद्देश्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद