{"_id":"576592c64f1c1b515911c553","slug":"the-resolution-of-saving-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत गोरयाभार में पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दल के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र वर्मा रहे।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्य एक पुनीत कार्य होने के साथ साथ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। 10 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के चार शहरों का नाम भी सम्मिलित है। लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प ले। जिलाध्यक्ष अनिल देव ने कहा कि पर्यावरण बचाओं अभियान के तहत एक बूथ एक वृक्ष का अभियान चलाया है। जिसके तहत जिले में हजारों वृक्षों को लगाया जाएगा। इस अवसर पर रामकरन चौरसिया, चंद्रशेखर आर्या, बजरंगी आर्या, चंद्रेश कुमार, राजेश वर्मा, अखिलेश चंद्र, सोनू आर्या, प्रमोद, राजू चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।