फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The process of finding unidentified dead bodies in Saryu Canal is not stopping... Police could not identify

Sant Kabir Nagar News: नहीं थम रहा सरयू नहर में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला... पुलिस नहीं कर पाई शिनाख्त

Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The process of finding unidentified dead bodies in Saryu Canal is not stopping... Police could not identify
- जुलाई में बखिरा क्षेत्र स्थित सरयू नहर में युवक का मिला शव
विज्ञापन

- दुधारा क्षेत्र के चिउटना में अगस्त माह में महिला की मिली थी लाश

संतकबीरनगर। जिले में स्थित सरयू नहर में अज्ञात शव का मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई माह में डबरा खजुरी सीवान में बोरे में बंधी पुरुष की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को क्षतिग्रस्त करने की चर्चा रही। उसकी शिनाख्त कराने में पुलिस असफल रही है। वहीं मंगलवार को बेलहर क्षेत्र में महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा दुधारा क्षेत्र में अगस्त माह में सरयू नहर में एक महिला का शव मिला, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
सरयू नहर में तीन माह के भीतर दो महिला व एक पुरुष का शव सरयू नहर में पाया गया। जिनकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आज भी शव के शिनाख्त में जूझ रही है। बेलहर क्षेत्र में मंगलवार को सिर कटी महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने नहर के आसपास पेट्रोलिंग की। इसके बाद भी अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कुछ सुराग लग पाया है। सरयू नहर के उद्गम वाले स्थान के आसपास पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बांसी व खेसरहा बाॅर्डर के पास शव को देखे जाने की चर्चा है। वहां से बोरे को जिले की सीमा में खिसका दिया गया। हालांकि पुलिस के तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस की मानें तो महिला के शव व उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर उसके कम उम्र का आंकलन किया जा रहा है, जबकि उसके हाथ पर टैटू बना हुआ है और अग्रेजी अक्षर का बी एवं वी लिखा है। जिसके आधार पर पुलिस उसके पहचान का प्रयास कर रही है। नहर के ऑपरेटर व अन्य से भी पुलिस ने जानकारी लेने का प्रयास किया पर अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शवों की नहीं हो सकी पहचान
केस एक
बखिरा क्षेत्र के खजुरी डबरा सीवान स्थित सरयू नहर के किनारे दो जुलाई को एक पुरुष का बोरे में भरा हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त न हो इसके लिए उसके चेहरे को बिगाड़ दिया गया था। पुलिस के पोस्टमार्टम कराने के बाद हेड इंजरी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।


केस दो
दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद के पास सरयू नहर में दो अगस्त को एक महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, नहर में तेज बहाव के वजह से शव किनारे नहीं आ पाया। इसके बाद पुलिस ने चिउटना के पास शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया। पहचान न होने के बाद पुलिस ने महिला के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस आज भी पहचान होने का इंतजार कर रही है।



पुलिस टीम को शव के शिनाख्त कराने के लिए निर्देशित किया है, इस पर पुलिस काम कर रही है।
- सत्यजीत गुप्ता,
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed