फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The police conducted a cleanliness drive in temple and pond premises.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने मंदिरों व तालाब परिसरों में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The police conducted a cleanliness drive in temple and pond premises.
धा​​र्मिक स्थल परिसर की सफाई करते पुलिसकर्मी। स्रोत-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सावन के चौथे सोमवार के बाद मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों एवं आसपास के तालाबों की साफ-सफाई हेतु पुलिस ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों एवं तालाब परिसरों की सफाई की गई।
पुलिसकर्मियों ने झाड़ू लेकर कूड़ा-कचरा हटाया तथा गंदगी साफ कर मंदिर एवं तालाब परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें ।
विज्ञापन

पुलिस की इस पहल से यह संदेश दिया गया कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता भी पुलिस की जिम्मेदारी है। मंदिरों एवं आसपास के तालाब परिसरों की साफ-सफाई से क्षेत्र में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण बना। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों को स्वयं स्वच्छता अभियान में सहभागी होते देखा तथा इस पहल की सराहना की। इससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संवाद को और मजबूती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed