फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The person who cheated cash and jewelery by posing as a jailer arrested

Sant Kabir Nagar News: जेलर बनकर नकदी व जेवरात ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The person who cheated cash and jewelery by posing as a jailer arrested
- मगहर दुर्गा मंदिर के पास से पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

- जेल से पीड़िता के भाई को छुड़ाने के नाम पर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जेलर बनकर नकदी और जेवरात ठगी करने वाला एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को मगहर दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जेल से पीड़िता के भाई को छुड़ाने के नाम पर ठगी की।
पुलिस टीम के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम आलोक कुमार सोनी के अगुवाई में ठगी, आईटी एक्ट के मामले में प्रकाश में आए आरोपी आर्यन चौहान उर्फ मनोज चौहान पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल चौहान निवासी ग्राम नरकटहा नेहरूनगर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को दुर्गा मन्दिर तिराहा मगहर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास ठगी से प्राप्त 46,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, 16 आभूषण व दो कूटरचित आधारकार्ड की छायाप्रति और छह भारतीयव एक नेपाली सिम बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जिले की रहने वाली शबनम पत्नी मोहम्मद इरफान को फोन कर खुद को जेलर बताकर उसके भाई सरफराज जो कि जेल में बंद था उसे छुड़ाने ड़ने के नाम पर पचास हजार रूपये विभिन्न जनसेवा केन्द्रों के क्यूआर कोड के माध्यम से मंगा लिया था। वह लोगों से फ्राॅड करके उनके रुपये से ज्वैलरी, मोबाइल फोन व अन्य सामान खरीदता रहता है। सिम का प्रयोग लोगों के साथ फ्राॅड करने में प्रयोग करता है। दूसरे के आधार नंबर पर अपना फोटो लगाकर फर्जी आधारकार्ड बनाकर सहज जनसेवा केन्द्र अथवा दुकानदारों के खाते में पैसा मंगाकर आईडी मंगाने पर फर्जी आईडी दिखा देता है। जिसस उसकी पहचान छिपी रहे। पुलिस ने आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed