{"_id":"63f1101a1c168d7e940f3b5c","slug":"the-old-man-jumped-from-the-bridge-into-the-river-khalilabad-news-c-7-1-58546-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: वृद्ध ने पुल से नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: वृद्ध ने पुल से नदी में लगाई छलांग
Sat, 18 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बेटों को बुलाकर भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पारिवारिक कलह की वजह से शनिवार शाम बिडहर घाट पुल से वृद्ध ने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। उसे पुल से कूदता देख पुलिस चौकी के कर्मी शोर मचाते हुए नदी के किनारे पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने मछुआरों के सहयोग से वृद्ध को नदी से बाहर निकलवा। पुलिस ने वृद्ध के परिजनों को बुलाकर समझाने- बुझाने के बाद उन्हें सौंप दिया। बिडहर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र के नगवा-जैतपुर निवासी 70 वर्षीय श्रीराम राजभर किसी बात से घर से नाराज होकर निकले। वह बस से धनघटा क्षेत्र के घाघरा नदी के बिडहर घाट पुल पर उतर गए। इधर-उधर देखने के बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी। उस समय पुलिस चौकी पर मौजूद कांस्टेबल संदीप कुमार और मुकेश पाल की नजर वृद्ध के नदी में कूदने पर पड़ी तो शोर मचाते हुए वे लोग नदी के किनारे पहुंच गए।
पुलिस कर्मियों ने मछुआरों के सहयोग से श्रीराम राजभर को पानी से नदी से बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वृद्ध के पुत्र रामू और श्यामू को बुलाकर समझाने-बुझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पारिवारिक कलह से ऊबकर वृद्ध श्रीराम राजभर ने जान देने की कोशिश की थी।