Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The MLA showed the flag and boosted the enthusiasm of the children.

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने दिखाई झंडी, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The MLA showed the flag and boosted the enthusiasm of the children.
सेमरियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ढोढ़ई में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली।
संतकबीरनगर। स्कूल चलो अभियान एवं नवीन प्रवेश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीआरसी बघौली पर स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बच्चों ने स्लोगन कार्ड लेकर ''सब पढ़ें, सब बढ़ें'' का नारा लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र बघौली के बीआरसी से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली रैली बीआरसी से बघौली बाजार तक गई तथा पुनः बीआरसी आकर संपन्न हुई। इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच के कारण परिषदीय स्कूलों की सूरत बदल गई है। बच्चों को अब स्मार्ट क्लास तथा आईसीटी लैब के जरिये शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों को समय से किताबें मिल रही हैं। साथ ही डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। कायाकल्प योजना के कारण परिषदीय स्कूलों के भौतिक स्वरूप में बड़ा परिवर्तन हुआ है। अभिभावक बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश परिषदीय स्कूलों में कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी वृद्धि की गई है। शिक्षित समाज से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएसए अमित कुमार सिंह, बीईओ बघौली निधि श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, एआरपी अरविंद मिश्र, दिनेश कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र पाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed