फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The miscreants injured the student and robbed the house

बदमाशों ने छात्रा को घायल कर घर में की लूटपाट

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants injured the student and robbed the house
बदमाशों ने छात्रा को घायल कर घर में की लूटपाट
विज्ञापन

टीचर कॉलोनी के बंजरिया पश्चिमी में दिया घटना को अंजाम
शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती छात्रा अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के टीचर कॉलोनी के बंजरिया पश्चिमी में शुक्रवार को दिनदहाड़े कुछ बदमाश एक मकान में घुस गए। मकान में अकेली मौजूद छात्रा को पीटकर घायल कर लूटपाट की। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
शहर के पश्चिमी बंजरिया, टीचर्स कॉलोनी निवासी संजय कुमार सिंह जूनियर हाईस्कूल के पास पैथालॉजी सेंटर संचालित करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी किसी काम से गोरखपुर गई थीं। जबकि वह पैथालॉजी पर थे। घर पर अकेली बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली 18 वर्षीय बेटी जाह्नवी सिंह थीं। पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच में अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन

पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उनकी बेटी के ऊपर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया। शीशे से उसकी बेटी के हाथ को जख्मी कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने घर में लूटपाट की। दोपहर में जब वह भोजन करने घर गए तो बेटी अचेतावस्था में घायल पड़ी थी। बेटी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है। बेटी अभी कुछ पता पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश उसके घर से क्या-क्या सामान ले गए हैं, अभी उसकी पड़ताल नहीं कर पाए हैं। दिनदहाडे़ हुई घटना से मोहल्ले के लोग सहम गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वैसे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed