फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The miscreants created ruckus in the marriage procession, broke the glass of 12 vehicles.

Sant Kabir Nagar News: बरात में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात, 12 वाहनों के शीशे तोड़े

Sat, 13 Jul 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants created ruckus in the marriage procession, broke the glass of 12 vehicles.
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित विवाह के दौरान का मामला
विज्ञापन


- सूचना पर पहुंचे सीओ, मनबढ़ मौके से हुए फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर क्षेत्र में स्थित संस्कार मंडप में बृहस्पतिवार की रात एक विवाह के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और दर्जनों चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद अपरा तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि जब देर रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा तो उपद्रवी मौके से भाग निकले, तब जाकर मामला शांत हुआ और विवाह का कार्यक्रम शुरू हो पाया।

मेंहदावल नगर पंचायत द्वारा नगर के पुरवा वार्ड में संस्कार मंडप का निर्माण कराया गया है। जिसकी बुकिंग नगर पंचायत कार्यालय से होती है। बृहसपतिवार को नंदौर क्षेत्र के एक परिवार की लड़की की शादी थी। शादी के लिए संस्कार मंडप बुक किया था। जबकि बरात कैंपियरगंज क्षेत्र से आई हुई थी। लोगों का कहना है कि संस्कार मंडप के अगल-बगल में ही उसी मोहल्ले का कोई व्यक्ति टैंपू खड़ा करता है। देर रात जब वह आया तो उसे अपना वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाया। बरात की गाड़ियां खड़ी थी। जिस पर मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर पहले गाली-गलौज किया और उसके बाद उपद्रवी तत्वों ने बरातियों के खड़े चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

किसी ने घटना की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी तो मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस बल को देखकर उपद्रवी मौके से भाग निकले। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया और देर रात विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। सीओ केशवनाथ का कहना है कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल गया था। मामले को शांत कराया गया। अराजक तत्व मौके से भाग निकले थे। किसी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है यदि तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed