फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The minimum temperature dropped by two degrees, and the wind and biting cold added to the discomfort.

Sant Kabir Nagar News: दो डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, हवा और गलन ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 15 Jan 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by two degrees, and the wind and biting cold added to the discomfort.
धूप निकलने के बाद जिला अस्पताल के बाहर मरीज धूप का आनंद लेते हुए-संवाद
संतकबीरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर कर सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इससे ठंड और गलन बढ़ गई है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि धूप निकलने से दिन में थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम और रात्रि में ठंड और गलन का व्यापक असर दिख रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही चल रही हवा और गलन ने परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय ठंड से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। हालांकि दिन में धूप निकली तो कुछ राहत मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी काम से बाहर निकले। बाजारों व कस्बों में चहल-पहल दिखी। स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे खेलने- कूदने में व्यस्त रहे। साथ ही मजदूरों को काम मिलने से उन्हें भी राहत मिली है। शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन से लोगों को परेशान किया। लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इस बीच नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड और गलन से अभी राहत की संभावना नहीं है। -अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed