फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The marriage of the helpless family's daughter together

लोगों ने मिलकर की असहाय परिवार की बेटी की शादी

Thu, 21 Feb 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
The marriage of the helpless family's daughter together
लोगों ने मिलकर की असहाय परिवार की बेटी की शादी - फोटो : अमर उजाला
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। गांवों में अब भी सामाजिक सरोकार मजबूत है। बृहस्पतिवार को पौली के बाबा कंकड़ेश्वरनाथ मंदिर में जुटी भीड़ ने इसे साबित भी कर दिया। मौका था रोसेया बाजार के असहाय परिवार की बेटी की शादी का। वहां मौजूद लोगों ने इसे अपनी बेटी की तरह धूमधाम से विदा किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा रोसया बाजार स्थित हीरालाल करीब 10 वर्ष पूर्व लकवाग्रस्त हो गए थे। पत्नी भीउली देवी पुत्री अंजली के साथ मजदूरी कर जीवन-यापन करती हैं। बेटी अंजली की शादी के लिए परेशान माता भीउली देवी ने अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र निवासी शीतल पुत्र वासदेव से शादी तय कर दी लेकिन जब परिवार का खर्च मुश्किल से चल रहा हो तब बेटी के हाथ पीले करना कितना कठिन होगा। पौली के बाबा कंकड़ेश्वर मंदिर परिसर में मां सिद्धेश्वरी देवी के मंदिर में विधि-विधान से शादी कराई गई। आचार्य वृजलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्म पूर्ण कराया। इसके बाद लोगों ने आलमारी, बेड, कुर्सी, मिठाई समेत अन्य उपहार देकर बेटी को विदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed