फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The majority of patients who attended the public health fair had skin-related problems.

Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में त्वचा से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे सर्वाधिक मरीज

Mon, 29 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The majority of patients who attended the public health fair had skin-related problems.
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में दवा लेने के लिए जुटे मरीज-संवाद
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बीपी, शुगर और बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसके साथ ही संभावित टीबी के छह मरीज मिले। उन्हें जांच के लिए जिला टीबी अस्पताल भेजा गया। त्वचा से संबंधित 167 मरीजों कर इलाज किया गया। तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जन आरोग्य मेले में 1088 मरीजों ने इलाज कराया। 53 मरीज बुखार के मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन


नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। इस कड़ाके की ठंड में लगे शिविर में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, बीपी, शुगर, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की शिकायतें थीं। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों के लिए दवाएं लीं। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड का मौसम चरम पर है। ऐसे में लोग बचकर रहें।
विज्ञापन

शिविर में आई दुर्गावती, बिमला आदि आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। डॉक्टर को दिखाने आई थीं। चिकित्सक ने दवा दी है तथा तीन दिन बाद फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 103 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह से पीएचसी रोसया बाजार में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर 32 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें 1088 मरीजों ने इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
पिछले एक सप्ताह से शरीर में कमजोरी लग रही है। सिर में दर्द की समस्या थी। दवा खाने पर तो आराम रहता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने तीन दिन की दवा दी है और फिर दिखाने के लिए कहा है। -अभिषेक कुमार, निवासी उरदहवां

ठंड की वजह से शरीर में कमजोरी लग रही है। भूख नहीं लग रही थी। दुकान से दवा ली लेकिन राहत नहीं मिली। शिविर में दिखाया तो चिकित्सक ने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने के लिए कहा है। - कर्मवीर, इंडस्टि्रयल एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed