फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The investigation team returning after disconnecting the connection was attacked, the report torn

Sant Kabir Nagar News: कनेक्शन काट कर लौट रहे जांच टीम पर हमला, रिपोर्ट फाड़ी

Sun, 04 Feb 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The investigation team returning after disconnecting the connection was attacked, the report torn
- महुली क्षेत्र के सुबखरी गांव स्थित समय माता मंदिर निकट की घटना
विज्ञापन

- जेई ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। खलीलाबाद डिवीजन के विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता अश्वनी पांडेय की टीम पर शनिवार शाम को सुबखरी गांव के पास समय माता मंदिर के निकट कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने टीम को मारपीट कर चेकिंग रिपोर्ट फाड़ दिया। किसी तरह भागकर टीम थाने पहुंची। मामले में जेई ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ महुली थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दिया। बिजली विभाग टीम देर शाम तक थाने पर डटी रही व मुकदमा दर्ज होने बाद ही वापस लौटने की बात कह रही है।
विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता अश्वनी कुमार पांडेय ने पुलिस दिए अपने तहरीर में बताया कि उनके नेतृत्व में लाइन मैन राम अधार, विद्युत संविदा कर्मी विजय कुमार, प्रेम कुमार, अजित जायसवाल, श्याम लाल सुबखरी गांव के विद्युत बकायेदार निरहू पुत्र सुख्खू, भोले नाथ, छोटे लाल की केबिल पोल से काटकर चेकिंग रिपोर्ट तैयार करके वापस उपकेंद्र लौट रहे थे।
विज्ञापन

टीम के साथ वह जैसे ही सुबखरी गांव के पास समय माता मंदिर निकट पहुंचे। उसी दौरान बाइक से कुछ लोग पहुंचे। बिजली टीम को गाली देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कर्मियों की पिटाई करने लगे। जेई के अनुसार उक्त हमलावर सरकारी अभिलेख चेकिंग रिपोर्ट को छीनकर फाड़ते हुए जानमाल की धमकी दी। महुली पुलिस घटना की सूचना के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी वह मगहर ड्यूटी पर है। थाने पहुंचने के बाद मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed